ग्वालियर हजीरा थाना पुलिस ने चार शातिर चोरो को किया गिरफ्तार पड़े पूरी खबर

 


पुलिस थाना हजीरा जिला ग्वालियर ने4 शातिर चोर व नकबजन गिरफ्तार कर चोरी गया 2 लाख रुपये का माल बरामद किया दिनांक 11/4/20 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नवनीत भसीन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मध्य श्री पंकज पांडेय व नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा ग्वालियर श्री रवि भदौरिया के निर्देशन  व  पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर टी आई आलोक परिहार के नेतृत्व 4 शातिर नकबजन गिरफ्तार कर 2 लाख रुपये का  चोरी गया माल बरामद किया ।                     गिरफ्तार किए आरोपी- 1-विकाश कोरी उर्फ मुर्गा उर्फ विक्कू पुत्र हरिनारायण कोरी उम्र 20 साल निवासी पुरानी रेशम मील पुलिस थाना  हजीरा ग्वालियर 2-नारू उर्फ नरेंद्र कोली पुत्र तेजपाल उम्र 26 वर्ष निवासी रसूलाबाद  पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर 3- विनोद राठौर पुत्र गोर लाल उम्र 40 वर्ष निवासी माँ वैष्णव पुरम कॉलोनी पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर।                4- बॉबी कुशवाह पुत्र राम नरेश उम्र 20 वर्ष निवासी चंदन पुरा गोपाल मील के पास पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर                 जब्त माल - 1 फरियादी वीर सिंह गुर्जर पुत्र लक्षमन सिंह उम्र 30 साल निवासी भूरे सिंह वर्मा का मकान माँ वैष्णव पुरम ग्वालियर का दिनांक 5-6 /7/20 की रात माँ वैष्णव पुरम कॉलोनी स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरी किया डिब्बा व बर्नी में रखा 11 किलो घी ,Addidas के जूते ,13 राउंड 315 बोर  ,6600 रुपये नगद बरामद किया ।फरियादी जब अपना मकान का ताला लगाकर अपने गांव कृषि कार्य से गया था तब रात में ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी की थी । 2 -दिनांक 6-7/4/20 की रात फरियादी योगेश कौरव पुत्र लक्ष्मण सिंह कौरव उम्र 34 साल निवासी माँ वैष्णव पुरम कॉलोनी पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर के माँ वैष्णव पुरम कोलोनी स्थित मकान का ताला 2 लोहे की  अलमारी तोड़कर चोरी किया  सोने चांदी का जेबर एक हार ,6 चूड़ी ,4अंगूठी,2जोड़ पायजेब ,चांदी की बिछिया 36 ,करधनी आदि बरामद किए ।फरियादी जब मकान का ताला लगाकर कृषि कार्य से अपने गांव गया था तब अज्ञात चोरों ने वारदात की थी  ।                                                      चोरों की टीम का लीडर नारू उर्फ नरेंद्र कोरी थाना हजीरा का HS है जिसके विरुद्ध थाना हजीरा ,ग्वालियर जीआरपी झांशी,जीआरपी भोपाल मे हत्या का प्रयाश  मारपीट,लूट ,डकैती की तैयारी सहित कई अपराध  दर्ज हैं इसका साथी विनोद राठौर भी आदतन अपराधी है जो मोबाइल लूट के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है ।विकाश कोरी उर्फ मुर्गा भी शातिर चोर व आदतन अपराधी है ।इनका एक साथी देवेश सिकरवार उर्फ चूहा निवासी रेशममील हजीराअभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।चोरों ने अपना अड्डा विनोद राठौर का माँ वैष्णव पुरम कॉलोनी ग्वालियर बनाया था ।यह सभी नशा करने के आदी हैं।पुलिस थाना हजीरा की टीम - टी आई आलोक परिहार ,SI अभिलाख सिंह तोमर ,SI नरेंद्र छिकारा ,प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ,आरक्षक गिरजा शंकर मुदगल ,योगेंद्र चौहान ,सुनील लोधी ,कुलदीप तोमर ,जनक सिंह ,लेखराज , शिव सिंह व सैनिक मनोज यादव की मुख्य भूमिका रही ।                        अभी चोरों से पूछताछ जारी है शहर के अन्य थाना क्षेत्र की चोरियों का खुलासा होने की संभावना है ।