विवाहिता का शव मिला,पिता ने लगाया हत्या का आरोप
ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर में मिला है। महिला के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची हजीरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार रामभरत सेन निवासी शर्मा फार्म हाउस रोड के पास एक किराए से अपनी पत्नी ज्योति के साथ रह रहा था। आज सुबह रामभरत ने अपने ससुर मदन सेन निवासी प्रेमनगर को फोन कर सूचना दी कि उसकी बेटी चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलने के बाद पिता और अन्य परिजन भागे-भागे यहां आए तो देखा कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
पिता ने पति पर आरोप लगाया कि ससुराल के लोग ज्योति को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। आए दिन घर में विवाद होता था। आरोप है कि इस प्रताडऩा से तंग आकर वह कई बार पिता से शिकायत भी कर चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। ज्योति के गले में जख्म के निशान मिले हैं। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।