ग्वालियर की गोला का मंदिर थाना पुलिस ने एक शादीशुदा महिला और उसके पति की शिकायत पर पलवल के एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर ग्वालियर ले आई है। गिरफ्तार युवक अंकुर दिक्षित पर महिला ने आरोप लगाया है। कि अंकुर ने उसे बहला-फुसलाकर आगरा,बुलाया था।और एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया पीड़ित महिला ने आगरा से लौटकर अपने पति को सारी घटना बताएं उसके बाद थाना गोला का मंदिर पुलिस को रविवार को शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी अंकुर दीक्षित के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर लिया है। और उसे सोमवार को पलवल से गिरफ्तार कर ग्वालियर ले आई है। पुलिस का कहना है। कि आरोपी युवक पहले से महिला को जानता था। और महिला और युवक की आपस में रिश्तेदारी भी है। पूर्व में अंकुर दिक्षित ग्वालियर में ही रहता था। उसी दौरान महिला के संपर्क में अंकुर आया था। अंकुर को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।