गवालियर छात्रों ने आज धूमधाम से बनाई मकर संक्रांति

 आज मकर सक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ग्वालियर में कॉलेज के छात्रों ने मकर सक्रांति का पर्व अनोखे तरीके से मनाया। माधव शासकीय कॉलेज के छात्र छात्राओं ने आज फूल बाग इलाके में मकर सक्रांति के पर्व पर अनोखा अभियान चलाया। छात्र छात्राओं ने बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों को रोका और पहले उनको गजक खिलाकर मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी और उसके बाद वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाने की नसीहत दी। छात्र-छात्राओं ने आज ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से करीब 3 घंटे तक फूलबाग चौराहे पर यह अभियान चलाया। इनका कहना था की मकर सक्रांति के पर्व के दौरान गजब खिलाकर लोगों को शुभकामनाओं के साथ हेलमेट लगाने को नसीहत देने से इसका ज्यादा असर होगा।